Tirthankar Neminath and Narayan Shri Krishna: तीर्थंकर नेमिनाथ व नारायण श्री कृष्ण का मंचन कल

Oct 26, 2023 - 22:00
Oct 27, 2023 - 09:28
 0
Tirthankar Neminath and Narayan Shri Krishna: तीर्थंकर नेमिनाथ व नारायण श्री कृष्ण का मंचन कल

Ananya soch: Tirthankar Neminath and Narayan Shri Krishna

अनन्य सोच, जयपुर। Tirthankar Neminath and Narayan Shri Krishna: रवींद्र मंच के 60 वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयंती महोत्सव के अंतर्गत टैगोर थिएटर योजना के अंतर्गत धार्मिक और सामाजिक नाटक तीर्थंकर नेमिनाथ व नारायण श्री कृष्ण का सशक्त मंचन किया जाएगा. शशि जैन द्वारा लिखित एवं राजेंद्र शर्मा राजू द्वारा निर्देशित नाटक में बताया गया कि नेमिनाथ और श्रीकृष्ण दोनों चचेरे भाई है. तीर्थंकर पद प्राप्त करने वाले दूसरे नारायण हैं साथ में भावी तीर्थंकर बनने वाले नेमिनाथ किस तरह  से शादी के मंडप से वापस जाकर वैराग्य धारण करते हैं. साथ में सोलह सिंगार किए राजमती भी अपने नेमिनाथ के पद चिन्हों पर  चली और वैराग्य धारण किया.