राजस्थान की वेलफेयर स्कीम्स बनी मॉडल, सीखने के लिए जयपुर पहुंचा उत्तराखंड का पूरा मंत्रिमंडल

अम्बेडकर भवन में हुई बड़ी बैठक में मंत्री अविनाश गहलोत ने उत्तराखंड के डेलिगेशन को दी ऐसी जानकारी, जिसे जानने के बाद हर कोई हुआ प्रभावित

Jun 30, 2026 - 10:51
Jun 30, 2026 - 10:52
 0
राजस्थान की वेलफेयर स्कीम्स बनी मॉडल, सीखने के लिए जयपुर पहुंचा उत्तराखंड का पूरा मंत्रिमंडल

अनन्य सोच। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने सोमवार को अम्बेडकर भवन स्थित सभागार में उत्तराखंड सरकार के सोशल वेलफेयर मंत्री खजान दास तथा उनके नेतृत्व में आए हाई-लेवल डेलिगेशन का स्वागत किया। इस मुलाकात में राजस्थान सरकार की विभिन्न सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स की विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसने पूरे प्रतिनिधिमंडल को गहराई से प्रभावित किया।

मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभाग द्वारा वेलफेयर स्कीम्स के जरिए पात्र लाभार्थियों को सीधा फायदा पहुंचाया जा रहा है। बैठक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से योजनाओं का विस्तृत अवलोकन कराया गया। डेलिगेशन को अनुप्रति योजना, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, नवजीवन योजना, पालनहार योजना तथा घुमंतु, अर्द्धघुमंतु एवं विमुक्त समुदाय के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम (SC-ST Development Corporation) की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।

खजान दास और उनकी टीम ने इन योजनाओं के क्रियान्वयन की पूरी प्रक्रिया, पॉलिसी गाइडलाइंस, मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU), बजट घोषणाओं तथा फिजिकल व फाइनेंशियल प्रोग्रेस को लेकर गहन जानकारी हासिल की। इस दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी उत्तराखंड टीम को सौंपे गए, जिससे वे अपने राज्य में इन मॉडल्स को लागू करने पर विचार कर सकें।

बैठक में उत्तराखंड सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी प्रकाश चन्द्र (IAS), निदेशक ललित कुमार, महाप्रबंधक ओम प्रकाश मीणा, एडिशनल डायरेक्टर पंकज ओझा, रीना शर्मा, अशोक कुमार तथा संयुक्त निदेशक सुवालाल पहाड़िया सहित विभाग के सभी स्कीम इंचार्ज मौजूद रहे। बैठक के अंत में उत्तराखंड डेलिगेशन ने राजस्थान सरकार का विस्तृत जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया।