Vedanta Half Marathon: वेदांत हाफ मैराथन संपन्न

Oct 17, 2023 - 19:57
Oct 18, 2023 - 07:49
 0
Vedanta Half Marathon: वेदांत हाफ मैराथन संपन्न

अनन्य सोच, जयपुर। Vedanta Half Marathon: राजधानी दिल्ली में वेदांत हाफ मैराथन (Vedanta Half Marathon) का आयोजन किया गया. इस हाफ मैराथन में कई वर्गों में दौड़ आयोजित की गई थी. जिसमें हजारों की संख्या में दिल्लीवासी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया. यह मैराथन सुबह पांच बज कर बीस मिनट पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, श्री अरबिंदो मार्ग, यू टर्न लेकर लोधी रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सी-हेक्सागोन, कर्तव्य पथ, रफी मार्ग, रेल भवन, रफी मार्ग, संसद मार्ग होते हुए वापस जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर खत्म हुई. इस मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को एलजी वीके सक्सेना, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.जहां वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विष्णु टाक ने वेदांता हाफ मैराथन में 21 किलो मीटर वर्चुअल फॉर्मेट में 2 घंटा 32 मिनट मे पूरी की.