विश्व संगीत दिवस: दो दिवसीय कार्यक्रम में छलकेगी मधुरता

मधुरम् में ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पद्मभूषण पं. विश्व मोहन भट्ट व तंत्री सम्राट पं. सलिल भट्ट की जुगलबंदी 

Jun 21, 2023 - 07:46
Jun 22, 2023 - 08:16
 0

World music day

अनन्य सोच, जयपुर। World music day के अवसर पर जवाहर कला केन्द्र की ओर से 21 व 22 जून को दो दिवसीय कार्यक्रम 'मधुरम्' का आयोजन रंगायन सभागार में सायं 6:30 बजे होगा. 21 जून को ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पद्मभूषण पं. विश्व मोहन भट्ट की मोहन वीणा वादन व तंत्री सम्राट पं. सलिल भट्ट की सात्विक वीणा वादन प्रस्तुति का आनंद ले सकेंगे. वहीं 22 जून को बच्चों की संगीतमयी प्रस्तुति का लुत्फ उठा सकेंगे. कार्यक्रम में नावेद नवाब खान (जोधपुर) संतूर वादन करेंगे, जिसमे जूनियर समर कैंप में प्रशिक्षित प्रतिभागियों की ओर से भरतनाट्यम, कथक, गिटार व तबला वादन की प्रस्तुति दी जाएगी.