Flight Delay News: जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों की रफ्तार थमी. इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स लेट. यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Ananya soch: Flight Delay News
अनन्य सोच।Domestic International Flights: Jaipur International Airport पर गुरुवार को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों श्रेणियों की कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से संचालित हो रही हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. (Passenger Inconvenience) लेटलतीफी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ रहा है और कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग यात्राएं भी प्रभावित हुई हैं.
जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की जयपुर से दुबई जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट आज तय समय से देरी से रवाना होगी. यह फ्लाइट सामान्य रूप से सुबह 9:40 बजे उड़ान भरती है, लेकिन गुरुवार को इसके करीब सुबह 11:10 बजे रवाना होने की संभावना जताई जा रही है. इससे दुबई जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ रहा है.
वहीं, डोमेस्टिक सेक्टर में भी देरी देखने को मिल रही है. एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट, जो आमतौर पर दोपहर 12:50 बजे प्रस्थान करती है, वह भी निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकी. इस फ्लाइट के आज दोपहर 1:45 बजे तक रवाना होने की उम्मीद है.
फ्लाइट्स में हो रही देरी को लेकर यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन से समय पर जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकें. एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उड़ानों को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं.