Vision 2030 : विजन 2030 के लिए चलेगा कैम्पेन, 27 से 7 अक्टूबर तक यात्रा

Sep 24, 2023 - 21:17
Sep 25, 2023 - 21:42
 0

अनन्य सोच। विजन 2030 को लेकर जनता के सुझाव लेने के लिए अब कांग्रेस भी यात्रा निकालेगी. गहलोत सरकार 27 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश भर में यह यात्रा निकालेगी. इसके तहत बिरला सभागार में पहला कार्यक्रम होगा. प्रदेश के कई जिलों से दो फेज में यह यात्रा गुजरेगी. मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर इस संबध में सभी बोर्ड निगम चेयरमैनों की बैठक ली. जिसमें सभी को जिम्मेदारी बांटी गई और अलग अलग समूह भी बनाए गए हैं. बैठक में चेयरमैन और वाइस चैयरमैन ने भाग लिया. यात्रा का फाइनल रुटचार्ट संभवतः सोमवार को जारी होगा.