Free medical check up camp: रोडवेज में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर 1 से 07 मई तक 

Apr 29, 2024 - 17:03
May 1, 2024 - 09:10
 0
Free medical check up camp: रोडवेज में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर 1 से 07 मई तक 

Ananya soch: Free medical check up camp

अनन्य सोच। Free medical check up camp: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर 1 से 7 मई के मध्य आगार स्तर पर आयोजित किए जाएंगे. निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रेया गुहा ने बताया कि निगम द्वारा राज्य एवं अंतर्राज्यीय परिवहन सेवा का अति महत्वपूर्ण कार्य संपादित किये जाने को दृष्टिगत रखते हुए कार्यरत कार्मिकों का, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाएंगे. जयपुर जोन में शिविर 1 से 3 मई, भरतपुर जोन में 2 से 4 मई, बीकानेर जोन में 1 से 3 मई, सीकर जोन में 2 से 4 मई, अजमेर जोन में 3 से 5 मई, उदयपुंर जोन में 4 से 6 मई, जोधपुर एवं कोटा जोन में 5 से 7 मई को आयोजित होगे.