लगातार 22 दिन से रद्द जयपुर-दुबई फ्लाइट: यात्रियों की बढ़ी परेशानी

लगातार 22 दिन से रद्द जयपुर-दुबई फ्लाइट: यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Ananya soch: Iran Israel tension

अनन्य सोच। Jaipur Dubai flight: Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी दिख रहा है। SpiceJet की जयपुर-दुबई फ्लाइट लगातार 22वें दिन भी रद्द रही, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सुरक्षा कारणों से सेवाएं प्रभावित

(international flights India) एयरस्पेस प्रतिबंध और सुरक्षा चिंताओं के चलते उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। एयरलाइंस को बार-बार अपनी सेवाएं रद्द करनी पड़ रही हैं।

यात्रियों पर बढ़ा बोझ

दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट सुबह 8:30 बजे और जयपुर से 9:40 बजे रवाना होती है, लेकिन रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं।

बहाली की उम्मीद कम

मौजूदा हालात को देखते हुए फिलहाल उड़ान सेवा के जल्द बहाल होने की संभावना कम नजर आ रही है।