Jaipur Transport News: जेडीसी का हीरापुरा बस टर्मिनल औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी

Jaipur Transport News: जेडीसी का हीरापुरा बस टर्मिनल औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी

 Ananya soch: Jaipur Transport News

अनन्य सोच। Urban Infrastructure Jaipur:  जेडीए आयुक्त (JDA Commissioner) सिद्धार्थ महाजन ने शुक्रवार को अजमेर रोड स्थित Hirapura Bus Stand टर्मिनल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर व्याप्त अव्यवस्थाओं और (Public Convenience) यात्रियों को मिल रही अपर्याप्त सुविधाओं को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई. जेडीसी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तुरंत सुधार के निर्देश दिए. 

महाजन ने टर्मिनल परिसर में कुछ कमरों को बंद पाया, जिस पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए बने स्थानों को स्टाफ रूम में परिवर्तित करना अनुचित है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बस टर्मिनल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, न कि प्रशासनिक उपयोग को प्राथमिकता देना. 

निरीक्षण के दौरान जेडीसी ने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नए पानी के टैंक के निर्माण के निर्देश दिए. साथ ही यात्रियों के विश्राम और भोजन के लिए फीडिंग रूम (विश्राम एवं भोजन कक्ष) बनाए जाने के आदेश भी दिए गए. आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड परिसर में अतिरिक्त पंखे लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रियों को गर्मी से राहत मिल सके. 

इस अवसर पर परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा, जयपुर आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत, जयपुर आरटीओ द्वितीय धर्मेंद्र चौधरी सहित जेडीए एवं परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.