माउंट आबू अब नहीं रहा माउंट आबू! जानें नया नाम सुनकर क्यों झूम उठे साधु-संत और श्रद्धालु

सीएम भजनलाल शर्मा ने सिरोही में किया ‘आबूराज’ नाम का भव्य लोकार्पण, 74 करोड़ के 41 विकास कार्यों की भी मिली सौगात

Jun 21, 2026 - 07:03
Jun 21, 2026 - 07:04
 0
माउंट आबू अब नहीं रहा माउंट आबू! जानें नया नाम सुनकर क्यों झूम उठे साधु-संत और श्रद्धालु

अनन्य सोच। राजस्थान को शनिवार एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनना पड़ा, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू (Mount Abu) के लिए नए नाम ‘आबूराज’ का विधिवत लोकार्पण किया। यह सिर्फ एक नामकरण नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही जनभावना का सम्मान है, जिसका साधु-संतों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने खुले मन से स्वागत किया।

सिरोही जिले में आयोजित धन्यवाद सभा एवं संत समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार गुलामी के प्रतीकों को मिटाकर राष्ट्र का आत्मविश्वास और स्वाभिमान लौटाने का काम कर रही है। उन्होंने इसे ‘विरासत भी, विकास भी’ की सोच का हिस्सा बताया।

मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे प्रधानमंत्री कार्यालय को ‘सेवा तीर्थ’, राजभवन को ‘लोकभवन’ और केंद्रीय सचिवालय को ‘कर्तव्य भवन’ नाम दिए गए। साथ ही अंडमान-निकोबार के द्वीपों के नामकरण और नौसेना के औपनिवेशिक प्रतीक हटाने का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिरोही जिले को बड़ी विकास सौगात भी दी। उन्होंने 37.50 करोड़ रुपये के 16 कार्यों का लोकार्पण और 36.55 करोड़ रुपये के 25 कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें पुलिस थाना भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, अटल प्रगति पथ, छात्रावास भवन व कई सड़क परियोजनाएं शामिल रहीं।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर आबूराज में विशेष योग शिविर आयोजित होगा। कार्यक्रम में मंत्री ओटाराम देवासी, के.के. विश्नोई, सांसद मदन राठौड़ व लुम्बाराम चौधरी समेत बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। आखिर इस नामकरण के पीछे की पूरी कहानी और इससे जुड़े फायदे क्या हैं, जानने के लिए जुड़े रहें।