Shilpkari Festive Edit 2026: जयपुर में 13 से 15 अक्टूबर तक सजेगी Handloom और Handicrafts की Exhibition
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में 13 से 15 अक्टूबर तक चलेगी Shilpkari Festive Edit 2026। हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स, फूड, डांडिया और लाइव म्यूजिक का अनूठा संगम।
अनन्य सोच । भारतीय Handloom और Handicrafts की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने वाला मंच 'शिल्पकारी' अपने 'Festive Edit 2026' के साथ एक बार फिर जयपुर लौट रहा है। यह तीन दिवसीय Exhibition 13 से 15 अक्टूबर तक बिड़ला ऑडिटोरियम के म्यूजियम हॉल में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। आयोजन में शिल्प, फेस्टिव शॉपिंग, क्यूरेटेड फूड, संगीत और उत्सव का संगम देखने को मिलेगा।
उद्घाटन और अतिथि
Exhibition का उद्घाटन राजस्थान सरकार के पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की सचिव शुचि त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी। इटरनल अस्पताल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मंजू शर्मा और डिजाइनर-उद्यमी स्वाति उबरोई विशिष्ट अतिथि होंगी। मेडिटेशन एक्सपर्ट निर्मला सेवानी मंत्रोच्चारण करेंगी। यह जानकारी शिल्पकारी की संस्थापक शिल्पी भार्गव ने दी।
देशभर की शिल्प परंपराओं का शोकेस
शिल्पी भार्गव के अनुसार प्रयास यही है कि भारतीय शिल्प को उसकी परंपराओं और कहानियों के साथ सरल व रोचक ढंग से लोगों तक पहुंचाया जाए। यहां Festive Fashion, ज्वैलरी, Home Decor और हस्तनिर्मित उत्पाद एक मंच पर होंगे। आगंतुकों को भुजोड़ी, चंदेरी, महेश्वरी, बांधनी, पटोला, बालूचरी, बनारसी, अजरख, चिकनकारी, फुलकारी, जामदानी, कांथा, मधुबनी, ओडिशा इकत, कलमकारी, बस्तर आर्ट, बांस शिल्प, खादी, कारपेट्स, दरी और अफगान ज्वैलरी जैसे उत्पाद देखने और खरीदने का मौका मिलेगा।
Food, Dandiya और Live Music का रंग
इस संस्करण में एक शाम डांडिया और दो शाम Live Music Performance होंगी। Food Festival में 90 बाटा 3, बर्गर फार्म, प्रोजेक्ट भटूरा, रोस्टवे, मनीषा'ज ड्रीमरी, किंग्स कुल्फी और फूडआउल जैसे जयपुर के लोकप्रिय व उभरते ब्रांड्स शामिल होंगे। इस वर्ष शिल्पकारी के चार वर्ष पूरे होने का अवसर भी है, जिसमें क्राफ्ट, क्रिएटिविटी, कम्युनिटी और सेलिब्रेशन की भावना दिखेगी।