टीरा का बड़ा दांव: ‘यू. मोर दैन एनीथिंग’, अभियान के नए ब्रांड एंबेसडर बने आहान पांडे

Feb 13, 2026 - 17:31
Feb 14, 2026 - 09:28
 0
टीरा का बड़ा दांव: ‘यू. मोर दैन एनीथिंग’, अभियान के नए ब्रांड एंबेसडर बने आहान पांडे

Ananya soch

अनन्य सोच। Reliance Retail के ब्यूटी प्लेटफॉर्म Tira Beauty ने अपना नया अभियान ‘यू. मोर दैन एनीथिंग.’ लॉन्च किया है और अभिनेता Ahaan Panday को ब्रांड एंबेसडर बनाया है. इसके साथ आहान, Kareena Kapoor Khan और Suhana Khan के साथ ब्रांड से जुड़ गए हैं. कंपनी के अनुसार यह अभियान खूबसूरती की पारंपरिक सोच को बदलने की पहल है, जो बताता है कि ब्यूटी किसी तय मानक से नहीं बल्कि व्यक्ति की पहचान, पसंद और आत्मविश्वास से जुड़ी होती है. ‘टीरा. फॉर एवरी यू.’ विचार के जरिए ब्रांड ग्राहकों को बिना झिझक अपनी पसंद के प्रोडक्ट चुनने और खुद को खुलकर व्यक्त करने के लिए प्रेरित करता है. टीरा की सीईओ और सह-संस्थापक भक्ति मोदी ने कहा कि यह अभियान हर व्यक्ति की अलग पहचान और बदलती खूबसूरती को सेलिब्रेट करता है. वहीं आहान पांडे ने कहा कि ग्रूमिंग और स्किनकेयर उनके लिए आत्मविश्वास का जरिया है और यह पहल लोगों को अपनी शर्तों पर जीने के लिए प्रेरित करती है. अभियान टीवी, डिजिटल, सोशल मीडिया और स्टोर्स पर प्रसारित किया जाएगा.