Kavya Dhara: देश के नामी कवियों का सम्मेलन ‘काव्य धारा’ 16 मार्च को

Kavya Dhara: शहर में बहेगी वीर, हास्य और श्रंगार रस की त्रिवेणी

Mar 9, 2024 - 07:31
Mar 10, 2024 - 09:24
 0
Kavya Dhara: देश के नामी कवियों का सम्मेलन ‘काव्य धारा’ 16 मार्च को

Ananya soch: Kavya Dhara

अनन्य सोच। Kavya Dhara program: काव्यम संस्था (Kavyam Sanstha) द्वारा शहर में आगामी 16 मार्च को देश के छह नामी कवियों का सम्मेलन ‘काव्य धारा’ (Kavya Dhara) आयोजित किया जाएगा.

यह सम्मेलन बिड़ला ऑडिटोरियम में शाम 6.00 बजे से आयोजित किया जाएगा.

काव्यम के संस्थापक और प्रणेता राजेश शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में रायपुर के हास्य व्यंग्य शैली के कवि पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे, दिल्ली के राजेश चेतन, दिल्ली के ही राजेश अग्रवाल, नवलगढ़ के हरीश हिन्दुस्तानी, भीलवाड़ा केे वीर रस के कवि योगेन्द्र शर्मा और दिल्ली की श्रंगार रस , गीत गज़ल की कवि पद्मिनी शर्मा अपनी रचनाओं से शहर के काव्य प्रेमियों को सराबोर करेंगी.