जयपुर रेलवे स्टेशन पर रैपिडो की नई सुविधा: अब बिना ऐप भी मिलेगी राइड, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित व आसान सफर

Mar 25, 2026 - 18:27
Mar 26, 2026 - 06:36
 0
जयपुर रेलवे स्टेशन पर रैपिडो की नई सुविधा: अब बिना ऐप भी मिलेगी राइड, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित व आसान सफर

Ananya soch: Rapido Service

अनन्य सोच। Public Transport: शहर के प्रमुख Jaipur Railway Station पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Rapido ने पिक-अप पॉइंट और लाउंज (वेटिंग एरिया) की शुरुआत की है। यह पहल खासतौर पर उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, जो मोबाइल ऐप के जरिए राइड बुक करने में असमर्थ रहते हैं।

बिना ऐप भी आसान बुकिंग सुविधा

इन पिक-अप पॉइंट्स पर मौजूद प्रशिक्षित स्टाफ यात्रियों की ओर से तुरंत राइड बुक करेंगे। इससे वरिष्ठ नागरिकों, बाहरी पर्यटकों और तकनीकी जानकारी से कम परिचित लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को लंबी प्रक्रिया या तकनीकी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सुरक्षा और पारदर्शिता पर जोर

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल के अनुसार, अधिकृत पिक-अप पॉइंट्स से ही राइड बुक होने के कारण अनधिकृत सेवाओं और ओवरचार्जिंग की समस्या खत्म होगी। सभी राइड्स तय किराए पर उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को पारदर्शी और सुरक्षित सेवा मिलेगी।

आरामदायक लाउंज से मिलेगा सुकून

रैपिडो द्वारा स्थापित लाउंज यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक प्रतीक्षा स्थल प्रदान करेगा। इससे स्टेशन परिसर में भीड़-भाड़ कम होगी और व्यवस्था बेहतर बनेगी।

यात्रा होगी तेज और भरोसेमंद

इस सुविधा से यात्रियों को तुरंत राइड मिलने से समय की बचत होगी और उनका यात्रा अनुभव बेहतर होगा। यह पहल शहर के परिवहन ढांचे को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।