मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

कैटवॉक और मोटिवेशन वर्कशॉप से हुई ग्रूमिंग की शुरुआत, टॉप-22 फाइनलिस्ट का हुआ ऐलान

May 18, 2026 - 12:56
 0
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

अनन्य सोच। फ्यूज़न ग्रुप और ग्रैंड सफारी के सहयोग से आयोजित प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट “मिसेज राजस्थान 2026” का भव्य आगाज टैलेंट राउंड के साथ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों और जूरी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान टॉप-22 फाइनलिस्ट का आधिकारिक ऐलान भी किया गया।

प्रतियोगिता में पारुल शर्मा, ख्याति पारीक, बीना खंडेलवाल, मृगनैनी मौर्य, दीपिका सोनी, श्वेता कंसाना, अदिति चौधरी, अंजना शर्मा, भावना मीणा, नीतू राठौड़, सावी शर्मा, पूनम अग्रवाल काबरा, सीमा शर्मा, जया शर्मा, मीनाक्षी चिरानिया, निवेदिता राजावत, ममता मीणा, विनीता दीक्षित, सुनीता पिलानिया, मीनाक्षी विश्वास, रोलिका शुक्ला और उमा मीणा ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

शाहरुख खान ने दिए कैटवॉक टिप्स

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Jagdish Chandra मौजूद रहे। वहीं जूरी पैनल में Ekta Jain, Nidhi Sharma, रविंद्र सिंह, अरविंद बत्रा, ललिता नेहरा, वैदेही जोशी, राकेश शर्मा, मीनाक्षी चापोला, सपना सिंह, हर्षिता बत्रा और औरा वीरमानी शामिल रहे।

आयोजक Yogesh Mishra और Nimisha Mishra ने बताया कि पहले दिन प्रतिभागियों के लिए विशेष ग्रूमिंग सेशन आयोजित किए गए। मिसेज राजस्थान के ऑफिशियल कोरियोग्राफर Shahrukh Khan ने कैटवॉक वर्कशॉप में “हाउ टू पोज” और “हाउ टू वॉक” के टिप्स दिए। वहीं मोटिवेशनल स्पीकर Pawan Goyal ने महिलाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास पर विशेष कार्यशाला ली।

दूसरे दिन होगा फोटोजेनिक राउंड

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का फोटोजेनिक राउंड 19 मई को होटल ग्रैंड सफारी में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध फैशन फोटोग्राफर Vasu Jain प्रतिभागियों का फोटोशूट करेंगे, जबकि Jassi Chhabra कॉकटेल लुक में प्रतिभागियों को प्रस्तुत करेंगी।