इंतजार खत्म: आज आएगा RBSE 10वीं रिजल्ट, अजमेर से होगा बड़ा ऐलान | RBSE Class 10 Result 2026 Today at 1 PM
Ananya soch: RBSE Result 2026
अनन्य सोच। Ajmer Board 10th Result: लाखों विद्यार्थियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सेकेंडरी (10वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम आज दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करेंगे। इस अवसर पर बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहेंगे।
छात्रों में उत्साह चरम पर
(RBSE Updates) इस बार लाखों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था और सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। परिणाम घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
-
रोल नंबर दर्ज करें
-
सबमिट बटन पर क्लिक करें
-
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और रिजल्ट को लेकर सुरक्षा एवं तकनीकी व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं।