RPSC Factory & Boilers Inspector Answer Key 2025 जारी: 14 से 16 अक्टूबर तक दर्ज कर सकेंगे Objection
RPSC ने निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स) और निरीक्षक (कारखाना-रसायन) परीक्षा-2025 की Model Answer Key जारी की। 14 से 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन आपत्ति, प्रति प्रश्न शुल्क 100 रुपये।
अनन्य सोच । राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स) परीक्षा-2025 तथा निरीक्षक (कारखाना-रसायन) परीक्षा-2025 की Model Answer Key आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। विस्तृत सूचना भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
14 से 16 अक्टूबर तक Online Objection की सुविधा
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता के अनुसार, किसी अभ्यर्थी को उत्तरकुंजी पर आपत्ति हो तो वह 14 से 16 अक्टूबर 2026 की रात 12:00 बजे तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। लिंक इसके बाद निष्क्रिय हो जाएगा। आपत्तियां केवल एक बार ली जाएंगी और केवल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की आपत्तियों पर ही विचार होगा।
ऐसे दर्ज करें Objection
अभ्यर्थियों को SSO Portal पर लॉगिन कर Recruitment Portal चुनना होगा और संबंधित परीक्षा के 'क्वेश्चन ऑब्जेक्शन' लिंक पर क्लिक करना होगा। आपत्तियां वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम के अनुसार ही भरनी होंगी। साथ ही स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक पुस्तकों के प्रमाण संलग्न करना जरूरी है, अन्यथा आपत्ति पर विचार नहीं होगा।
Objection Fee और Helpdesk की जानकारी
आपत्ति शुल्क प्रति प्रश्न 100 रुपये (सेवा शुल्क अतिरिक्त) है। भुगतान ई-मित्र कियोस्क या Recruitment Portal के Payment Gateway से किया जा सकता है। शुल्क वापस नहीं होगा और शुल्क के बिना आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। तकनीकी दिक्कत होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल या 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।