theater festival: दो दिवसीय नाट्य समारोह संपन्न

Mar 8, 2024 - 11:41
Mar 10, 2024 - 09:25
 0
theater festival: दो दिवसीय नाट्य समारोह संपन्न

Ananya soch:  theater festival

अनन्य सोच।  theater festival: रवींद्र मंच (ravindra munch) स्थित मिनी थियेटर में संस्था RJ 14 आर्ट एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दो दिवसीय  theater festival संपन्न हुआ. संस्था के अध्यक्ष मृणाल चोपड़ा, सचिव शाहरुख खान अब्बासी, कोषाध्यक्ष रितेश और उपाध्यक्ष जफर एजाज खान के अनुसार दो दिवसीय नाट्य समारोह 2024 में समारोह के दूसरे दिन 7 मार्च को नाटक बदनियत (The Evil Intentions) और घर या चिड़ियाघर का मंचन हुआ, जिसमें  बदनीयत के लेखक व निर्देशक मृणाल चोपड़ा और मुख्य कलाकार हसीब खान, सोनम, खेमंत शर्मा, सितारा बेगम, करणवीर शर्मा, अमृत द्रविड़, हर्ष कौशिक, सीमा किराड़, नरेंद्र, फरहान, वीर रहे. दूसरा नाटक घर या चिड़ियाघर, जिसके लेखक सहादत हसन मंटो ओर निर्देशक शाहरुख खान अब्बासी थे. इस नाटक में मुख्य कलाकार शाहरुख खान अब्बासी, नीतू और सीमा ने शानदार प्रस्तुति दी.