18वें जन्मदिन पर सारा की ‘चित्रहार’: रंगों में झलकी आत्म-अभिव्यक्ति की अनोखी दुनिया

18वां जन्मदिन किसी भी युवा के जीवन का खास पड़ाव होता है, लेकिन जयपुर की युवा कलाकार Sara Harsh ने इसे कला के उत्सव में बदलकर एक अनूठी मिसाल पेश की है। जवाहर कला केंद्र में आयोजित उनकी Solo Art Exhibition “चित्रहार – Unfolding Towards the Self” न केवल उनकी रचनात्मक यात्रा को सामने लाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि जुनून और कल्पनाशीलता के बल पर बिना किसी Formal Training के भी बड़ी पहचान बनाई जा सकती है।

Jun 23, 2026 - 22:50
Jun 23, 2026 - 22:56
 0
18वें जन्मदिन पर सारा की ‘चित्रहार’: रंगों में झलकी आत्म-अभिव्यक्ति की अनोखी दुनिया

अनन्य सोच। कला जब आत्मा की आवाज बन जाए, तो वह केवल कैनवास पर उकेरे गए रंगों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि दर्शकों के मन को भी गहराई से छूती है। ऐसा ही अनुभव दे रही है युवा कलाकार सारा हर्ष की Solo Art Exhibition “चित्रहार – Unfolding Towards the Self”, जिसका आयोजन 23 और 24 जून को सुरेखा आर्ट गैलरी (JKK) में किया जा रहा है।

अपने 18वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह प्रदर्शनी सारा की अब तक की रचनात्मक यात्रा का जीवंत दस्तावेज बनकर सामने आई है। प्रदर्शनी में उनकी बनाई गई Paintings, Hand-Painted Bags, Artistic Pouches, Handmade Flowers और कई अन्य Creative Artworks प्रदर्शित किए गए हैं। हर कृति उनके अनुभवों, भावनाओं और कल्पनाशील सोच की कहानी बयां करती है।

सारा की कला यात्रा की सबसे प्रेरक बात यह है कि उन्होंने किसी संस्थान से Formal Art Education प्राप्त नहीं की। इंटरनेट, पुस्तकों और विभिन्न कलाकारों के कार्यों से प्रेरणा लेकर उन्होंने स्वयं अपनी कला शैली विकसित की। उनकी यह Self-Learning Journey आज कई युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर Padma Shri Tilak Gitai, वैदिक चित्रकार रामू रामदेव, Art Educator खुशबू खंगारोत, समाजसेवी सुधीर माथुर, कमला पोद्दार और यज्ञाचार्या डॉ. निर्मला सेवानी सहित कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने सारा की रचनात्मकता, समर्पण और आत्मविश्वास की सराहना की।

“चित्रहार” केवल एक Art Exhibition नहीं, बल्कि आत्म-अन्वेषण और सृजनात्मक अभिव्यक्ति की यात्रा है। यह प्रदर्शनी दर्शाती है कि प्रतिभा को निखारने के लिए केवल अवसर नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास भी जरूरी है। कला प्रेमियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवा कलाकारों के लिए यह प्रदर्शनी प्रेरणा और रचनात्मक ऊर्जा का अनूठा संगम साबित हो रही है।